2025 Yezdi Adventure: Jawa-Yezdi ने भारत में 2025 Yezdi Adventure को लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल पिछले साल के वेरिएंट से ₹5,000 महंगा है और ₹2.15 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। शानदार डिजाइन, नए फीचर्स और आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ, यह बाइक एडवेंचर लवर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है। आइए, इस अपडेटेड मॉडल के बारे में डिटेल्स में जानते है।
कीमत और कलर ऑप्शन
2025 Yezdi Adventure छह नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनकी कीमत ₹2.14 लाख से ₹2.26 लाख के बीच है। मैट फिनिश ऑप्शन में फॉरेस्ट ग्रीन की कीमत ₹2,14,900, ओशन ब्लू की कीमत ₹2,17,900, डेजर्ट खाकी की कीमत ₹2,17,900 और टॉर्नेडो ब्लैक की कीमत ₹2,21,900 हैं। ग्लॉस फिनिश ऑप्शन में वुल्फ ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट ₹2,26,900 की कीमत पर उपलब्ध हैं।
डिजाइन
इस बार Yezdi Adventure के डिजाइन में कई इम्पोर्टेन्ट चेंज किए गए हैं। सबसे खास नया एसिमेट्रिक LED हेडलाइट डिजाइन है, जो इसे बड़ी एडवेंचर बाइक्स जैसा लुक देता है। रैली-स्टाइल फ्रंट बीक को लंबा किया गया है, और ट्विन टेल लाइट्स को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। स्टैंडर्ड बैश प्लेट और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स भी ऐड किये गए हैं। सीट कुशनिंग में अपडेट करके लंबी दूरी की सवारी के लिए ज्यादा आरामदायक बनाया गया है।
नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी
2025 मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम ऐड किया गया है, जो ऑफ-रोड और फिसलन भरी सड़कों पर शानदार बैलेंस देता है। तीन ABS मोड (रोड, रेन और ऑफ-रोड) अभी भी उपलब्ध हैं। डुअल-सर्कुलर LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल में सभी जरूरी जानकारी क्लियर दिखाई देती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की फीचर्स भी मिलती है। ट्रेवल के समय फोन चार्ज करने के लिए USB पोर्ट भी दिया गया है।
इंजन और परफॉरमेंस
इस बार इंजन में कोई चेंज नहीं किया गया है। 2025 Yezdi Adventure 334cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 29.2 bhp पावर और 29.8 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। अल्फा2 इंजन मैपिंग सिस्टम इंजन के तापमान को मेन्टेन करता है। सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए 320mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क हैं। बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील, 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 815mm सीट हाइट और 15.5-लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
वारंटी और फीचर्स
Jawa-Yezdi ने इस मॉडल को अपने ‘ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ में ऐड किया है, जिसमें 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है। ग्राहक ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी लेकर कवरेज को 6 साल तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही 1 साल की मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस फीचर्स भी दी जाती है।
2025 Yezdi Adventure मिड-रेंज एडवेंचर बाइक्स के मार्केट में एक मजबूत प्रतियोगी होगी। नए डिजाइन, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अगर आप ₹2-2.5 लाख रेंज में एडवेंचर बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो यह मॉडल आपके टेस्ट राइड लिस्ट में जरूर होना चाहिए।