Honda CB750 Hornet भारत में हुआ लॉन्च – ₹8.60 लाख में मिलेगी 205km/h की स्पीड!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Honda CB750 Hornet: मोटरसाइकिल एंथुजियास्ट्स के लिए आकर्षक बाइक लॉन्च हो गयी है। Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी नई स्ट्रीट-नेक्ड मोटरसाइकिल Honda CB750 Hornet लॉन्च कर दी है। ₹8.60 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह बाइक CB1000 Hornet SP के साथ लॉन्च की गई है और होंडा के प्रीमियम बाइक पोर्टफोलियो में नया ऐडिशन बन गई है।

जून 2025 से शुरू होने वाली डिलीवरी के साथ, यह बाइक भारतीय सड़कों पर जल्द ही दिखाई देने वाली है। आइये, Honda CB750 Hornet के बारे में जानते है।

डिजाइन और स्टाइलिंग

Honda CB750 Hornet एक एग्रेसिव स्ट्रीट-नेक्ड डिजाइन के साथ आती है जो लेटेस्ट और मस्कुलर लुक देती है। बाइक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक।

इसकी चौड़ी हैंडलबार, तेज धार वाली टैंक लाइन्स और LED लाइटिंग सिस्टम इसे रोड पर स्टैंड आउट कराते हैं। 795mm की सीट हाइट इसे ज्यादातर राइडर्स के लिए कम्फर्टेबल बनाती है, और 192kg का वजन इसे अपने सेगमेंट में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज देता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda CB750 Hornet में 755cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 270-डिग्री क्रैंकशाफ्ट टेक्नोलॉजी का यूज करता है। यह इंजन 9,500 rpm पर 90.6 bhp की पावर और 7,250 rpm पर 75 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है।

6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ऐड किये गए इस इंजन में स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जो डाउनशिफ्टिंग के समय रियर व्हील के लॉक होने की उम्मीद को कम करता है। बाइक की टॉप स्पीड 205 किमी/घंटा दर्ज की गई है, जो इसे हाईवे क्रूजिंग के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाती है।

राइडिंग और हैंडलिंग

Honda CB750 Hornet को शानदार हैंडलिंग कैपेबिलिटीज देने के लिए हाई-क्वालिटी सस्पेंशन कॉम्पोनेन्ट्स का यूज किया है। फ्रंट में 41mm Showa Separate Function Big Piston (SFF-BP) USD फोर्क्स दिए गए हैं जो शानदार स्टेबिलिटी और कंट्रोल देता हैं। रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड वाला मोनोशॉक दिया गया है जो राइड क्वालिटी को अलग-अलग रोड कंडीशन्स के अनुसार एडजस्ट करने की अनुमति देता है।

ब्रेकिंग के लिए, Honda CB750 Hornet में फ्रंट में 296mm के डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो दोनों Nissin कैलिपर्स और डुअल-चैनल ABS सिस्टम के साथ काम करते हैं।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

Honda CB750 Hornet टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत शानदार है। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल-कलर डिस्प्ले जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और व्हीकल इंफोर्मेशन में मदद करता है। 4 राइडिंग मोड्स: रेन, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और यूजर-कस्टमाइज्ड मोड, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC): 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और LED लाइटिंग भी दिया गया है।

टक्कर

Honda CB750 Hornet को भारत में Triumph Trident 660, Kawasaki Z650 और Yamaha MT-07 जैसी बाइक्स से सीधी टक्कर मिलेगी। Honda का मजबूत ब्रांड इक्विटी, विस्तृत सर्विस नेटवर्क और प्रीमियम बाइक्स के प्रति भारतीय ग्राहकों का विश्वास इसे एक मजबूत शानदार बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

Honda CB750 Hornet की कीमत ₹8.60 लाख रखी गई है। बाइक को होंडा के BigWing और BigWing Topline डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा और ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

Honda CB750 Hornet भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल मार्केट में एक दमदार एंट्री है जो पावर, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का शानदार बैलेंस देता है। इसकी कीमत कुछ खरीदारों के लिए थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन जो लोग ब्रांड वैल्यू, बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स वाले बाइक लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

Join