TVS Jupiter 125 DT SXC हुआ लॉन्च – अब मिलेगा स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स का धमाका!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

TVS Jupiter 125 DT SXC: TVS मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर स्कूटर Jupiter 125 को एक नए अवतार में लॉन्च किया है। Jupiter 125 DT SXC डुअल-टोन वेरिएंट नए कलर ऑप्शन्स लेकर आया है, और इसमें TVS SmartXonnect कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। ₹88,942 की कीमत वाला यह स्कूटर स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है। आइये, इस स्कूटर के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिज़ाइन

TVS Jupiter 125 DT SXC की सबसे खास बात इसका डिजाइन और लुक है। नए DT SXC वैरिएंट में आपको दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं — Ivory Brown और Ivory Grey। इन रंगों की खास बात ये है कि ये स्कूटर को एक प्रीमियम फील देते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। स्कूटर में 3D ब्रांडिंग एमब्लेम, डुअल-टोन इंटीरियर पैनल्स और बॉडी-कलर्ड रियर ग्रैब रेल दिया गया है, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। अब Jupiter 125 दिखने में शानदार है।

SmartXonnect

TVS Jupiter 125 DT SXC का सबसे यूनिक फीचर TVS SmartXonnect है। आज के समय में सब कुछ स्मार्ट हो चुका है, TVS ने भी अपने स्कूटर को स्मार्ट बना दिया है। SmartXonnect की मदद से अब ये स्कूटर एक डिजिटल साथी बन चुका है।

इसमें आपको कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड सपोर्ट और व्हीकल ट्रैकिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। अगर, स्कूटर चला रहे हैं और रास्ता भी खुद-ब-खुद बता रहा है, तो आपकी राइडिंग आसान हो जाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

लुक्स और फीचर्स में काफी चेंज किए गए हैं, लेकिन TVS ने इसके इंजन और परफॉर्मेंस में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इस नए वैरिएंट में 124.8cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8.7 bhp की पावर और 11.1Nm का टॉर्क (assist के साथ) जनरेट करता है।

इसे एक CVT गियरबॉक्स से ऐड किया गया है, जो स्मूद राइड का भरोसा देता है। अगर आप डेली यूज़ के लिए एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह इंजन आपको शानदार परफॉरमेंस देगा।

TVS Jupiter 125 DT SXC

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका स्कूटर सिर्फ एक मशीन न होकर उसकी लाइफस्टाइल का हिस्सा हो। ऐसे में Jupiter 125 DT SXC एक कंप्लीट पैकेज बन जाता है।

इसमें वो सब कुछ है जो आज के ज़माने के राइडर्स को चाहिए – शानदार लुक, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एक ब्रांड जिस पर लोग सालों से विश्वास करते आ रहे हैं। ये स्कूटर उन लोगों के लिए है जो रूटीन राइड को थोड़ा स्मार्ट और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, और साथ ही बजट के अंदर रहना चाहते हैं।

TVS Jupiter 125 DT SXC ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि स्कूटर सेगमेंट में TVS को पीछे छोड़ना आसान नहीं है। ये नया वैरिएंट उन सभी फीचर्स के साथ आता है, जो एक परफेक्ट स्कूटर में होने चाहिए – चाहे वो लुक्स हो, टेक्नोलॉजी हो या भरोसा। अगर आप एक नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो ये वैरिएंट आपकी लिस्ट में होना चाहिए। ये एक ऐसा स्कूटर है जो आपको स्टाइलिश भी बनाएगा और स्मार्ट भी।

Join