Apache RTR 200 4V 2025 भारत में लॉन्च – USD फोर्क, नए कलर और दमदार अपडेट्स!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Apache RTR 200 4V 2025: अगर आप एक स्पोर्टी लुक और थ्रिलिंग परफॉरमेंस वाली बाइक लेने की सोच रहे है, TVS ने Apache RTR 200 4V का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो 37mm USD फोर्क, OBD-2B कंप्लायंट इंजन और नए ग्राफिक्स के साथ आ रहा है। ₹1.54 लाख की कीमत वाली यह बाइक पिछले मॉडल से ₹5,300 महंगी है, लेकिन अपग्रेडेड फीचर्स इस कीमत को जस्टिफाई करते हैं। आइये, इस नए मॉडल के बारे में डिटेल्स में जानते है।

हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार

2025 के मॉडल में सबसे बड़ा चेंज इसके सस्पेंशन सिस्टम में है। अब इसमें 37mm का Upside Down (USD) Fork दिया गया है, जो पहले सिर्फ Apache RTR 160 4V में देखने को मिलता था। ये फोर्क राइड क्वालिटी को शानदार बनाता है, और स्टाइल के मामले में भी बाइक को अग्रेसिव लुक देता है।

Apache RTR 200 4V 2025 में Hydroformed Handlebar भी दिया गया है, जो ज्यादा मजबूत और हल्का होता है। इसका मतलब अब राइडिंग ज्यादा कम्फर्टेबले और स्टेबल होगा, चाहे आप शहर में चला रहे हों या हाईवे पर।

कलर ऑप्शन्स

Apache RTR 200 4V 2025 के लुक में भी तगड़ा मेकओवर किया गया है। 2025 Apache RTR 200 4V अब नए ग्राफिक्स और तीन नए कलर ऑप्शन्स के साथ आता है – Glossy Black, Matte Black और Granite Grey। इन तीनों ही वेरिएंट्स में फ्रंट व्हील्स पर रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बाइक को बहुत स्पोर्टी टच देते हैं।

फीचर्स

TVS ने Apache RTR 200 4V 2025 में बहुत से शानदार फीचर्स दिए गए है। इसमें Fully Digital Instrument Cluster, TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी (Bluetooth कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्ट के साथ) और Adjustable Brake और Clutch Levers मिलेगा।

इन सबके साथ, बाइक का डिजिटल डिस्प्ले अब ज्यादा रेस्पॉन्सिव और यूज़र-फ्रेंडली हो गया है। स्मार्टफोन से कनेक्ट कर आप राइडिंग डाटा से लेकर कॉल और नोटिफिकेशन तक ट्रैक कर सकते हैं।

इंजन

Apache RTR 200 4V 2025 में पुराना भरोसेमंद 198cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.5 bhp की पावर 9000 rpm और 17.25 Nm का टॉर्क 7250 rpm जनरेट करता है। फर्क बस इतना है कि अब ये इंजन OBD-2B इमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है, जो पर्यावरण के लिए अच्छा है और लॉन्ग टर्म में बाइक को मेंटेन करना भी आसान बनाता है। इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच की फीचर्स मिलती है, जो खासकर शहरी ट्रैफिक और स्पोर्टी राइडिंग में बहुत काम आता है।

राइडिंग मोड्स और ड्यूल चैनल ABS

Apache RTR 200 4V 2025 की एक और खासियत है, इसके तीन राइडिंग मोड्स – Sport, Urban और Rain है, जो आपको मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार राइड ट्यून करने की फीचर्स देते हैं। इसमें Dual Channel ABS भी है, जो आपको हर परिस्थिति में शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है।

2025 का Apache RTR 200 4V उन सभी बाइक लवर्स के लिए एक शानदार पैकेज है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। नए USD फोर्क, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार और अपडेटेड ग्राफिक्स इसे पहले से ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम बनाते हैं। OBD-2B इंजन इसे फ्यूचर रेडी भी बनाता है। अगर आप ₹1.5 लाख के बजट में एक फुल-पैकेज, फीचर-लोडेड और दमदार बाइक लेना चाहते हैं, तो Apache RTR 200 4V 2025 एक नो-ब्रेनर चॉइस है।

Join