मार्केट में तहलका मचा देगी SUV की धमाकेदार गाड़ी, स्टाइल के साथ-साथ अच्छी रेंज भी

By Rohit

Published on:

Follow
Google News

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी मशहूर SUV लैंड क्रूजर के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक वर्जन से पर्दा उठाया। लैंड क्रूजर एसई तीन पंक्तियों वाली इलेक्ट्रिक SUV मे से एक है। इसकी कुछ तस्वीरें टोयोटा ने शेयर की।

दमदार बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद 

आकर्षक लुक से सजी इस suv मे दमदार बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है। लेकिन कंपनी ने अभी तक बैटरी पैक ड्राइविंग रेंज और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी कोई साझा नहीं की। बताना चाहते कि यह एक कॉन्सेप्ट मॉडल है  और फिलहाल शुरुवाती स्टेज पर है।

इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक मौजूदा ICE इंजन मॉडल की तरह है। इसे हाल ही में बाजार में उतर गया था, हालांकि इसमें कुछ बदलाव जरूर किए गए। टोयोटा लैंड क्रूजर एसई मे सामने की तरफ इंडिग्रेटेड ग्रिल के साथ फ्यूचर डिजाइन और आकर्षक एलईडी हेडलाइट दिए गए और इस पर टोयोटा लिखा हुआ है।

120.1 इंच का व्हीलबेस

बताना चाहते की टोयोटा लैंड क्रूजर एसई मे 120.1 इंच का व्हीलबेस दिया गया, जोकि इसे रेगुलर लैंड क्रूजर मॉडल के मुकाबले में 8 इंच लंबा बनाता है। इसमें हमें मल्टी स्पोक अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। इसमें फ्लोटिंग रूफ डिजाइन के साथ में ब्लैक आउटर पिलर भी दिया गया है।

इसके अलावा पीछे की तरफ इसमें  स्मूथ पतली एलईडी बार  के साथ में बड़े करीने से डिजाइन किया गया टेलगेट देखने को मिलता है। टोयोटा लैंड क्रूजर एसई की लंबाई 5150 और इसका व्हील बेस 3050 मीमी देखने को मिलता है। इसका फ्यूचर डिजाइन गाड़ी को  काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है। बताना चाहते की फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 450 किलोमीटर की रेंज आराम से दे सकती हैं। जानकारी पढ़ने के लिए धन्यवाद।

नमस्कार, मेरा नाम रोहित है और मैं EV Khabri के लिए लेखन का कार्य करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपको इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव उद्योग से जुड़ी सटीक और विस्तृत जानकारी पहुंचाऊं। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरे लेख पठनीय और समझने में आसान हों, ताकि आपको जानकारी मिलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मजा आए। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

Join