Harley-Davidson 2025: Harley-Davidson ने भारत में अपने 2025 मॉडल्स की कीमतें घोषित कर दी हैं। इस साल के लाइनअप में कुछ बड़े चेंज किए गए हैं, जिनमें Fat Bob को डिस्कंटिन्यू करना और Street Bob को वापस लाना है। Harley अपने प्रीमियम CVO मॉडल्स (Street Glide और Road Glide) भी भारत में लॉन्च करने वाला है। आइए, इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते है।
कीमतें
Harley-Davidson 2025 मॉडल्स की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं – H-D Nightster ₹13.51 लाख, H-D Nightster Special ₹14.29 लाख, H-D Sportster S ₹16.70 लाख, H-D Pan America Special ₹25.10 लाख, H-D Breakout ₹37.19 लाख, H-D Fatboy ₹25.90 लाख, H-D Heritage Classic ₹23.85 लाख, H-D Street Glide ₹39.30 लाख, H-D Road Glide ₹42.30 लाख, और H-D X440 ₹2.39 लाख। CVO मॉडल्स की कीमतें अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन ये ₹70 लाख के आसपास होने की उम्मीद है।
Fat Bob
Fat Bob को 2025 लाइनअप से हटाने का फैसला किया गया है, जो कम डिमांड और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण है। इसकी जगह Harley ने Street Bob को वापस लाया है, जो एक शानदार बॉबर स्टाइल बाइक है और फैन्स को पसंद आ सकती है।
Street Bob
Street Bob एक क्लासिक बॉबर स्टाइल बाइक है, जिसमें सिंगल सीट, मिनी-एप हैंडलबार्स और मिड-माउंटेड फुट कंट्रोल्स दिए गए हैं। यह बाइक Milwaukee-Eight 117 Classic 1923cc इंजन के साथ आता है, जो 91 hp पावर और 156 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। अभी तक इसकी कीमत घोषित नहीं की गई है।
CVO मॉडल्स
Harley का CVO (Custom Vehicle Operations) रेंज बाइक्स का सबसे प्रीमियम वर्जन है। 2025 में कंपनी CVO Street Glide और CVO Road Glide को भारत में लॉन्च करेगी। इनकी कीमतें ₹70 लाख तक हो सकती हैं, जो इन्हें भारत की सबसे महंगी बाइक्स में से एक बना देगी।
ये मॉडल्स 1983cc Milwaukee-Eight VVT 121 इंजन से लैस हैं, जो 117 bhp पावर और 188 Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। साथ ही, इनमें हाई-एंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम ऑडियो और कस्टम पेंट जॉब्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
X440
अगर आप Harley बाइक्स लेना चाहते हैं, तो X440 सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत ₹2.39 लाख ही रखी गई है, जो इसे Harley की सबसे सस्ती बाइक बनाती है। यह बाइक नए राइडर्स के लिए परफेक्ट है, जो Harley के ब्रांड और परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
Harley-Davidson 2025 लाइनअप हर तरह के राइडर्स के लिए कुछ न कुछ ऑफर करता है। बजट में हार्ले चाहने वालों के लिए X440, क्रूजर पसंद करने वालों के लिए Fatboy और Heritage Classic, लंबे टूर के लिए Street Glide और Road Glide, और अल्टीमेट लग्जरी चाहने वालों के लिए CVO मॉडल्स शानदार ऑप्शन हैं।