Kia EV9 2026: Kia ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV, EV9 का 2026 मॉडल अमेरिकी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शानदार रेंज, एक खास नाइटफॉल एडिशन और कई अन्य सुधार किये गए हैं। भारत में फिलहाल सिर्फ GT-Line वेरिएंट उपलब्ध है, लेकिन अमेरिकी बाजार के लिए कंपनी ने चार अलग-अलग वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। आइए 2026 Kia EV9 इलेक्ट्रिक SUV के बारे में डिटेल्स में जानते है।
रेंज
2026 Kia EV9 के सबसे इम्पोर्टेन्ट अपडेट्स में से एक है इसकी शानदार बैटरी रेंज। कंपनी ने अलग – अलग ट्रिम्स के लिए रेंज बढ़ाया है, जो इसे और भी ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती है। GT-Line वेरिएंट को सबसे ज्यादा 16.1 किमी की रेंज मिली है जिससे अब इसकी कुल रेंज 451 किमी (क्लेम्ड) हो गई है। वहीं Wind और Land ट्रिम्स को 4.8 किमी की बढ़ोतरी मिली है जिससे इनकी रेंज अब 455 किमी तक पहुंच गई है।
Light LR ट्रिम को 1.6 किमी की मामूली वृद्धि मिली है जिससे इसकी रेंज अब 491 किमी है। भारत में उपलब्ध GT-Line वेरिएंट की ARAI टेस्ट साइकल के अनुसार रेंज 561 किमी है, जो इसे लंबी दूरी की ट्रैवेल के लिए शानदार बनाती है।
स्टाइल और परफॉर्मेंस
2026 Kia EV9 की सबसे आकर्षक घोषणा, नया नाइटफॉल एडिशन जो खासकर Land ट्रिम पर उपलब्ध होगा। Kia EV9 2026 एडिशन अपने बोल्ड और एग्रेसिव डिजाइन के लिए जाना जाएगा।
Kia EV9 2026 एक्सटीरियर में 20-इंच के ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स, ग्लॉस ब्लैक स्किड प्लेट्स, फैसिया एक्सेंट्स, साइड रेल्स, मिरर्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं। इसमें एक्सक्लूसिव नाइटफॉल बैजिंग और एक नया रोडराइडर ब्राउन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलेगा जो इसे अन्य ट्रिम्स से अलग बनाता है।
इंटीरियर में भी ब्लैक थीम दिया गया है, जिसमें ब्लैक डैशबोर्ड और नाइटफॉल-स्पेसिफिक स्टिचिंग पैटर्न दिया गया हैं। Kia EV9 2026 एडिशन छह और सात सीटर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। परफॉर्मेंस के मामले में नाइटफॉल एडिशन में एक खास बूस्ट मोड दिया गया है जो टॉर्क को 100Nm बढ़ाकर 700Nm कर देता है, जो इसे GT-Line के बराबर पावरफुल बनाता है।
बैटरी और पावर
2026 Kia EV9 अभी भी कंपनी के E-GMP (Electric-Global Modular Platform) प्लेटफॉर्म पर ही बनी है। Kia EV9 2026 में दो बैटरी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं – Light SR ट्रिम के लिए 76.1kWh की बैटरी और अन्य सभी ट्रिम्स (Light LR, Wind, Land और GT-Line) के लिए 99.8kWh की बड़ी बैटरी दी गई है।
पावर आउटपुट के मामले में बेस मॉडल 201bhp पावर जनरेट करता है और टॉप-एंड वेरिएंट्स 379bhp तक की पावर देते हैं। यह थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल ऑप्शन्स में से एक है।
कीमत
2026 Kia EV9 की कीमतों में कुछ चेंज किए गए हैं। बेस मॉडल Light SR की कीमत $54,900 पर रखी गई है। वहीं Light LR ट्रिम की कीमत $57,900 से बढ़ाकर $59,900 कर दी गई है। नए Land ट्रिम की कीमत $69,900 रखी गई है और फ्लैगशिप GT-Line वेरिएंट की कीमत $71,900 से बढ़ाकर $73,900 कर दी गई है।
भारत में सिर्फ Kia EV9 का GT-Line वेरिएंट ही उपलब्ध है। कंपनी ने अभी तक 2026 मॉडल के भारत में लॉन्च होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर कंपनी भारत में नाइटफॉल एडिशन लाती है, तो यह इलेक्ट्रिक SUV खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन होगा।
2026 Kia EV9 अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। बेहतर रेंज, स्टाइलिश नाइटफॉल एडिशन और इंप्रूव्ड परफॉर्मेंस इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं। भारतीय ग्राहकों को नए अपडेट्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप लंबी रेंज, स्पेसियस इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, तो Kia EV9 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।