KTM RC 200 2025: KTM ने 2025 RC 200 को एक बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। इस बार बाइक को एक नए पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया गया है, और इसमें एक 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। इस अपग्रेड के साथ बाइक की कीमत 11,000 रुपये बढ़ गयी है। आइये, इसके बारे में डिटेल्स में जानते है।
डिस्प्ले
पहले KTM RC 200 में एक बेसिक LCD डिस्प्ले दिया जाता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे अपग्रेड करके 5-इंच का TFT डिस्प्ले दे दिया है। यह डिस्प्ले KTM की दूसरी बाइक्स जैसे RC 390 और Duke 390 में भी मिलता है। इससे बाइक को एक प्रीमियम फील मिलता है और साथ ही फंक्शनैलिटी भी बढ़ जाती है।
KTM RC 200 2025 TFT डिस्प्ले में आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (KTM My Ride App के जरिए) और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। अब आपको बाइक चलाते समय अलग से मोबाइल होल्डर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कीमत
KTM RC 200 2025 की नई वेरिएंट की कीमत 11,000 बढ़ा दिया गया है। पहले यह अपग्रेड सिर्फ OBD-2B एमिशन नॉर्म्स और एक नए पेंट स्कीम तक ही था, जिसकी वजह से यह कीमत बढ़ोतरी थोड़ी ज्यादा लग रही थी। लेकिन अब TFT डिस्प्ले के आने के बाद यह कीमत सही लगती है।
अगर आप टेक-सेवी राइडर हैं और आपको एडवांस्ड फीचर्स चाहिए, तो यह अपग्रेड आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको बेसिक बाइक चाहिए, तो आप पुराने वेरिएंट के बारे में भी सोच सकते है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नए अपडेट के बाद, KTM RC 200 का इंजन पुराना 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर है, जो 25.4bhp पावर और 19.5Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है।
KTM RC 200 2025 में स्टील ट्रेलिस फ्रेम, WP Apex USD फ्रंट फोर्क्स और WP रियर मोनोशॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है।
RC 200 सेगमेंट
अगर हम इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स जैसे Yamaha R15 V4, Bajaj Pulsar RS200 और TVS Apache RTR 200 4V से तुलना करें, तो अब KTM RC 200 में TFT डिस्प्ले आने के बाद यह एक शानदार ऑप्शन बन गया है। R15 V4 अभी भी परफॉर्मेंस के मामले में आगे है, लेकिन अगर आपको फीचर्स चाहिए, तो RC 200 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
KTM RC 200 2025 में TFT डिस्प्ले का आना एक बड़ा अपग्रेड है, जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जस्टिफाई करता है। अगर आप एडवांस्ड टेक और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। अगर आप तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं, तो Yamaha R15 V4 भी एक अच्छा ऑप्शन है।