Mahindra Bolero 2026: अगर आप भारतीय SUV मार्केट की बात करें, तो Mahindra Bolero बहुत ही ड्यूरेबल और फेमस है। अब महिंद्रा इस लीजेंडरी SUV के नए वर्जन पर काम कर रही है, जिसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। स्पाई शॉट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया बोलेरो डिज़ाइन में चेंज लाएगा, और यह एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। आइये, इस नए बोलेरो के बारे में डिटेल्स में जानते है।
डिज़ाइन
स्पाई शॉट्स से पता चलता है, कि Mahindra Bolero 2026 अपने पुराने वर्जन की तरह ही बॉक्सी और मस्कुलर स्टाइल को मेंटेन करेगा, लेकिन इसमें कुछ मॉडर्न टच भी ऐड किये गए हैं। आगे की तरफ सर्कुलर LED हेडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। पीछे की तरफ वर्टिकली पोजिशन्ड टेल-लैंप्स हैं, जो डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाते हैं।
फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और बड़े अलॉय व्हील्स से लगता है कि महिंद्रा इस बार बोलेरो को एक हाई-एंड SUV के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। रियर टेलगेट फ्लैट है, जिससे लगता है कि इसमें स्पेयर व्हील माउंट हो सकता है। यह नया बोलेरो टाटा सिएरा जैसे अपकमिंग SUV के साथ कंपीटिशन में उतरेगा।
NFA प्लेटफॉर्म
Mahindra Bolero 2026 के न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (NFA) प्लेटफॉर्म पर बनेगा, जो कंपनी का फ्यूचर का सबसे इम्पोर्टेन्ट प्लेटफॉर्म होगा। इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है, कि यह पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स को सपोर्ट करेगा। आने वाले समय में बोलेरो का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिल सकता है।
NFA प्लेटफॉर्म मोनोकोक बॉडी पर बेस्ड होगा, जिससे कार का वजन कम होगा और माइलेज व सेफ्टी दोनों में सुधार होगा। महिंद्रा इस प्लेटफॉर्म को 15 अगस्त 2025 को कॉन्सेप्ट के रूप में लॉन्च कर सकती है, और नया बोलेरो इस पर बेस्ड पहला SUV होगा।
पावरट्रेन और फीचर्स
Mahindra Bolero 2026 में 1.5L या 2.2L डीजल इंजन का अपग्रेडेड वर्जन मिल सकता है। महिंद्रा फ्यूचर में पेट्रोल-हाइब्रिड वेरिएंट भी ला सकती है। इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी पाइपलाइन में हो सकता है, जो EV मार्केट में महिंद्रा की पकड़ को मजबूत करेगा।
फीचर्स की बात करें तो नए बोलेरो में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और बेहतर सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग्स, ABS और इंप्रूव्ड क्रैश टेस्ट रेटिंग मिल सकते हैं।
लॉन्च और प्राइसिंग
Mahindra Bolero 2026 को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। मौजूदा बोलेरो अभी भी टियर-2 और रूरल मार्केट में अच्छी बिक्री कर रहा है, इसलिए कंपनी नए मॉडल को थोड़ा हाई-एंड सेगमेंट में पोजिशन कर सकती है। कीमतें मौजूदा मॉडल (₹9-11 लाख) से थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन बोलेरो के लॉयल कस्टमर्स के लिए यह अपग्रेड वर्थ होगा।
Mahindra Bolero भारत के सबसे ट्रस्टेड SUV में से एक रहा है, और इसका नया वर्जन और भी ज्यादा फीचर्स, शानदार प्लेटफॉर्म और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आ रहा है। अगर कंपनी सही प्राइसिंग और फीचर्स के साथ इसे लॉन्च करती है, तो यह टाटा सिएरा, मारुति जिम्नी और अन्य कॉम्पैक्ट SUV को कड़ी टक्कर दे सकता है।