Mahindra XUV700 Facelift 2026 जल्द होगा लॉन्च – जानिए नए फीचर्स और कीमत!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Mahindra XUV700 Facelift 2026: Mahindra & Mahindra भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बार फिर छा जाने को तैयार है। कंपनी की फ्लैगशिप SUV XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन 2026 में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में स्पॉट हुए टेस्ट म्यूल से पता चलता है, कि यह नया वर्जन कई इम्पोर्टेन्ट अपडेट्स के साथ आएगा।

XUV700 ने अपने लॉन्च के समय ही मार्केट में धूम मचा दी थी, और अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन ग्राहकों को और भी ज्यादा आकर्षित करने वाला है। आइए, इस नए मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिजाइन और स्टाइलिंग

Mahindra XUV700 Facelift 2026 में सबसे ज्यादा चेंज इसके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलेंगे। फ्रंट फेस को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है जिसमें नया बोल्ड ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स और रिवाइज्ड फ्रंट बंपर दिया गया हैं। डे ड्राइविंग लैम्प्स (DRLs) का डिजाइन भी चेंज हुआ है, जो इसे और भी आकर्षक लुक देता है।

साइड प्रोफाइल और रियर में ज्यादा चेंज नहीं किए गए हैं, लेकिन नए अलॉय व्हील डिजाइन और कुछ मामूली ट्वीक्स के साथ इसे फ्रेश लुक दिया गया है। इंटीरियर में भी कुछ चेंज की उम्मीद है जिसमें नए कलर ऑप्शन और शानदार क्वालिटी मैटीरियल शामिल हो सकते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Mahindra XUV700 Facelift 2026 में टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में कई चेंज किए जा रहे हैं। सबसे इम्पोर्टेन्ट लेवल 2 ADAS सिस्टम में अपग्रेड है, जो इसे और भी सेफ बनाएगा। इंफोटेनमेंट सिस्टम में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप की उम्मीद है जिसमें ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिए होंगे।

कम्फर्ट के लिए रियर वेंटिलेटेड सीट्स (6-सीटर वर्जन में) और सन ब्लाइंड्स जैसे फीचर्स ऐड किये जा सकते हैं। लग्जरी को बढ़ाने के लिए इन्फिनिटी ग्लास रूफ के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी दी जा सकती है। सबसे आकर्षक बात यह है कि Mahindra अपने इलेक्ट्रिक SUV रेंज से ऑटो पार्क असिस्ट फीचर भी इस मॉडल में ला सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन के मामले में XUV700 फेसलिफ्ट में कोई बड़ा चेंज नहीं होने वाला है। यह वही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (200 bhp) और 2.2 लीटर डीजल इंजन (185 bhp) ऑप्शन के साथ आएगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक (टॉर्क कन्वर्टर) दिए होंगे।

इंजन मैपिंग में कुछ सुधार किए जा सकते हैं जिससे फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस में मामूली सुधार हो सकता है। Mahindra की ओर से यह फैसला सही लगता है क्योंकि XUV700 का करंट पावरट्रेन पहले से ही काफी शानदार और पावरफुल है।

टक्कर और कीमत

Mahindra XUV700 Facelift 2026 को टाटा सफारी, MG हेक्टर और हुंडई अल्काजर जैसी SUVs से सीधी टक्कर का सामना करना होगा। महिंद्रा की रणनीति क्लियर है – अपने फ्लैगशिप मॉडल को और भी ज्यादा फीचर-पैक्ड बनाकर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना।

कीमत के संदर्भ में, हम उम्मीद कर सकते हैं कि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत करंट मॉडल की तुलना में 50,000 से 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 14 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जबकि टॉप-एंड वेरिएंट 25 लाख रुपये तक जा सकता है।

Mahindra XUV700 Facelift 2026 भारतीय SUV मार्केट में एक इम्पोर्टेन्ट मोड़ हो सकता है। अपडेटेड डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और वही शानदार परफॉर्मेंस इसे अपने सेगमेंट में सबसे आकर्षक ऑप्शन बना सकता है। अभी इसके लॉन्च में कुछ समय है, लेकिन जो ग्राहक नई SUV खरीदने की प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह इंतजार करने लायक हो सकता है।

Mahindra की ओर से की जाने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करते हुए, हम यह कह सकते हैं कि Mahindra XUV700 Facelift 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फिर से तहलका मचाने के लिए तैयार है।

Join