साल 2024 में मार्केट में होगी लॉन्च, नई थार फाइव डोर टेस्टिंग के अंतिम स्टेज पर

By Rohit

Published on:

Follow
Google News

महिंद्रा की आने वाली नई थार फाइव डोर अपने टेस्टिंग के अंतिम स्टेज पर हैं। क्योंकि नई स्पाई शॉट से एसयूवी की नई स्टाइल डिटेलिंग का पता चलता है, जोकि प्रोडक्शन के लिए तैयार है। महिंद्र थार 5 डोर यक़ीनन इस सूची में सबसे बहुप्रतीक्षित SUV है जिसका तीन डोर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध है।

लॉन्च का इंतजार कर रहा

इसका फाइव डोर एडिशन लॉन्च होने का इंतजार कर रहा। हाल ही में इस SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इसके चलते हुए अंदाजा लगाया जा रहा की कंपनी इसे आने वाले साल की 15 अगस्त 2024 को मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं। पहले भी 5 डोर थार के बारे में कई सारे अपडेट फीचर की जानकारी सामने आ चुकी।

इसमें एक बड़ा 10 इंच का टच स्क्रीन  इन्फोटेनमेंट सिस्टम में दिया गया। लद्दाख में देखें गए टेस्टिंग मॉडल में हमें इसके अपडेट डिजाइन की एक झलक मिलती है जो कि इसको मौजूद थार 3 डोर से काफी ज्यादा अलग करेगी। यूनिक स्लेट डिजाइन के साथ एक अलग फ्रंट ग्रील है, और ग्रिल के निचले आधे हिस्से में होरिजेंटल डिवाइजर है।

सबसे लोकप्रिय SUV मे से एक

यह पहले कभी भी महिंद्र एक्सयूवी में नहीं देखा गया। आपको बताना चाहते कि महिंद्रा थार भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय SUV मे से एक है। यह अच्छी बिक्री संख्या के साथ-साथ  लंबी वेटिंग पीरियड के साथ आती है। महिंद्रा अगले साल यानी की साल 2024 में थार फाइव डोर को लॉन्च करेगी। इसे देश के कई हिस्सों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका।

स्पाइ शॉट से पहले ही थार फाइव डोर के बारे में बहुत सारी जानकारी सामने आ चुकी। महिंद्रा फाइव 5 डोर SUV की डिटेल पहले से ही काफी सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर वायरल हो चुकी। वही हाल ही में अपकमिंग SUV के कुछ लेटेस्ट स्पाइ शॉट सामने आए। इस दौरान SUV की कुछ और डिटेल सामने आई।

नमस्कार, मेरा नाम रोहित है और मैं EV Khabri के लिए लेखन का कार्य करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपको इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव उद्योग से जुड़ी सटीक और विस्तृत जानकारी पहुंचाऊं। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरे लेख पठनीय और समझने में आसान हों, ताकि आपको जानकारी मिलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मजा आए। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

Join