Mahindra XEV 9e: अगर आप एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर थोड़े सचेत हैं, तो Mahindra की यह नई अपडेट आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है। Mahindra XEV 9e अब और ज्यादा फ्लेक्सिबल हो गया है, क्योंकि कंपनी इसमें बैटरी ऑप्शन टॉप ट्रिम्स में देने जा रही है। इससे कीमतों में फर्क आएगा, और खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से वैरिएंट चुनने की आज़ादी भी मिलेगी।
बैटरी
अब तक Mahindra XEV 9e के चार ट्रिम्स मिलते थे – Pack One, Pack Two, Pack Three Select और Pack Three। लेकिन अब कंपनी दो और अपडेटेड वेरिएंट्स ला रही है। पहले सिर्फ Pack Three में ही बड़ी 79 kWh बैटरी मिलती थी, अब यह ऑप्शन Pack Three Select में भी मिलेगा। Pack Three को अब छोटा 59 kWh बैटरी पैक के साथ भी खरीदा जा सकेगा।
अगर आप फुली लोडेड फीचर्स चाहते हैं, लेकिन ज्यादा बैटरी रेंज की जरूरत नहीं है, तो अब आप Pack Three को 59 kWh बैटरी के साथ सस्ती कीमत पर ले सकते हैं। दूसरी तरफ, अगर आप ज्यादा रेंज चाहते हैं, लेकिन टॉप ट्रिम का बजट नहीं है, तो Pack Three Select का 79 kWh ऑप्शन आपकी पसंद बन सकता है।
कीमत
अभी के हिसाब से Pack Three Select की कीमत ₹27.90 लाख है और Pack Three की कीमत ₹30.50 लाख है। इन दोनों के बीच लगभग ₹3 लाख का फर्क है, जो अब बैटरी वैरिएंट के आने से कम हो सकता है। छोटा बैटरी पैक टॉप ट्रिम की कीमत को नीचे लाएगा, जिससे ज्यादा लोग इसे अफोर्ड कर सकेंगे।
BE6 SUV
एक आकर्षक जानकारी यह भी सामने आई है कि दिसंबर 2024 के Type Approval दस्तावेजों में BE6 और XEV 9e दोनों मॉडल्स के लिए ये वेरिएंट्स पहले से प्लान किए गए थे। इन दस्तावेज़ों में BE6 का कोडनेम M110 और XEV 9e का M310 बताया गया था, और दोनों के लिए Pack A, B, C और C+ जैसे ट्रिम्स लिस्टेड थे – वो भी 59 kWh और 79 kWh दोनों बैटरियों के ऑप्शन के साथ। इसका मतलब महिंद्रा फ्यूचर में BE6 SUV के लिए भी इन्हीं नई वैरिएंट्स को लॉन्च कर सकती है, जिससे खरीदारों के पास और भी चॉइस बढ़ेगी।
Mahindra Born Electric SUVs
Mahindra ने जब से अपनी Born Electric SUV रेंज लॉन्च की है, मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मार्च 2025 से अब तक कंपनी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर कर चुकी है – और यह तब है जब अभी सभी वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू भी नहीं हुई है।
Pack Three की डिलीवरी मार्च में शुरू हो चुकी है, लेकिन Pack Three Select की डिलीवरी जून, Pack Two की जुलाई और Pack One की डिलीवरी अगस्त 2025 से शुरू होगी। यानी अभी और भी खरीदारों के लिए रास्ता खुला है।
अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो Mahindra XEV 9e के ये नए वेरिएंट्स आपकी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं। अब आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से पावर और फीचर्स का सही कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। महिंद्रा की यह रणनीति खरीदारों को चॉइस देगी, और EV मार्केट में उसकी पकड़ को और मजबूत भी करेगी।