Nissan Micra अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट में – 52kWh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Nissan Micra EV: Nissan ने Micra को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया है। नई Nissan Micra EV पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, और यह 408 किमी तक की रेंज और सिर्फ 30 मिनट में 80% चार्ज करने की क्षमता लेकर आई है। यह कार भारत में लॉन्च होगी, आइए इस नए इलेक्ट्रिक वंडर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

डिजाइन

Nissan Micra EV का डिज़ाइन एकदम नया और मॉडर्न है। यह पहले की तरह गोल और क्यूट नहीं दिखती, और अब इसका स्टांस SUV जैसा ज्यादा लगता है। फ्रंट में दिए गए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स को गोल शेप में हेडलाइट्स के चारों ओर डिज़ाइन किया गया है, जो इसे एक बहुत ही डिस्टिंक्ट और बोल्ड लुक देता है।

Nissan Micra EV की कुल लंबाई 4 मीटर से कम रखी गई है, लेकिन व्हीलबेस 2.54 मीटर का है, जिससे अंदर अच्छा स्पेस मिलता है। साइड प्रोफाइल से यह साफ दिखता है, कि यह कार Renault 5 हैचबैक की जुड़वा है, क्योंकि यह AmpR प्लेटफॉर्म पर बनी है। रियर में स्लिम गोलाकार LED टेललाइट्स दिए गए हैं जो इसके फ्रंट डिज़ाइन से मिलता है। 18-इंच के alloy wheels इस EV को स्टाइल में और भी ऊपर ले जाते हैं।

पावर और रेंज

Nissan Micra EV को दो बैटरी ऑप्शन में लॉन्च किया गया है – एक स्टैंडर्ड रेंज और दूसरी लॉन्ग रेंज। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 40 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें 121 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का कहना है, कि यह वेरिएंट रियल-वर्ल्ड कंडीशन में लगभग 308 किमी की रेंज देगा।

लॉन्ग रेंज वर्जन में 52 kWh की बैटरी है, जो 148 bhp की पावर और 245 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी क्लेम्ड रेंज 408 किमी है, जो कि सेगमेंट में काफी अच्छा आंकड़ा है।

Nissan ने कार को हल्का बनाने पर खास ध्यान दिया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट का वजन लगभग 1400 किलो है, लॉन्ग रेंज वर्जन का वजन 1524 किलो है। इससे बेहतर एफिशिएंसी और बैलेंस मिलता है।

फास्ट चार्जिंग

नई Micra EV रेंज के मामले में शानदार है, और चार्जिंग के मामले में भी काफी शानदार है। स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 80 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और लॉन्ग रेंज वर्जन 100 kW DC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

कंपनी का कहना है कि लॉन्ग रेंज मॉडल को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। इससे यह कार लॉन्ग ड्राइव्स और डेली यूज़ दोनों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है।

इसके अलावा कार में heat pump स्टैंडर्ड मिलेगा, जो ठंडे मौसम में बैटरी की परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मदद करेगा।

टेक्नोलॉजी

नई Nissan Micra EV आपको एक फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम इंटीरियर का एक्सपीरियंस देगा। यह कार दो 10.1-इंच डिस्प्ले के साथ आती है – एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। इसका सिस्टम Android बेस्ड है, जो नेविगेशन और कनेक्टिविटी के लिए तैयार है। इसमें 326 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो इस साइज की कार में बहुत अच्छा है।

सेफ्टी और स्मार्टनेस के लिए इसमें Nissan ProPilot ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग और भी सेफ और स्मार्ट बन जाती है। Vehicle-to-Load (V2L) टेक्नोलॉजी एक और बड़ी खासियत है, जिससे आप गाड़ी की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ जैसे लैपटॉप या मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।

Nissan Micra EV छोटी गाड़ियां भी अब शानदार होने वाली हैं। चाहे बात रेंज की हो, टेक्नोलॉजी की हो या चार्जिंग की – यह कार हर मामले में कमाल की लगती है। फिलहाल इसे सिर्फ यूरोप में लॉन्च किया जा रहा है, लेकिन अगर इसे भारत में लाया जाता है, तो यह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा चेंज ला सकती है।

Join