Nissan MPV 2026 भारत में जल्द होगा लॉन्च – दमदार लुक, नए फीचर्स और बजट में फैमिली कार!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Nissan MPV 2026: Nissan, जो अभी तक सिर्फ Magnite SUV पर ही निर्भर था, अब अपने पोर्टफोलियो को ट्रिपल करने की तैयारी में है। कंपनी साल 2026 की शुरुआत में भारत में एक नई MPV (Multi-Purpose Vehicle) लॉन्च करने जा रही है, जो कि Renault Triber पर बेस्ड होगी लेकिन एकदम अलग लुक और नए फीचर्स के साथ। आइये, इसके बारे में डिटेल्स में जानते है।

‘Made-in-India’

इस समय भारत में Nissan सिर्फ एक ही मॉडल बनाती है – Magnite। लेकिन अब कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2027 तक वो तीन नए ‘Made-in-India’ मॉडल्स लॉन्च करे। इस सीरीज़ की शुरुआत होगी एक नई MPV से, जो Triber के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। Nissan अब भारत में सिर्फ एक मॉडल कंपनी नहीं रहने वाली। अब वो खेल में बड़ा दांव लगाने को तैयार है।

लुक

भले ही ये MPV Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन Nissan इसका लुक और डिजाइन बिलकुल फ्रेश और अलग देगा। टीज़र इमेज से पता चलता है कि इस MPV की सिल्हूट तो Triber जैसी होगी लेकिन फ्रंट पूरी तरह से नया होगा।

इसमें मिलेगा एक विंग-शेप ग्रिल, नए हेडलाइट्स, और एक रीडिज़ाइन्ड फ्रंट बंपर जिसमें दोनों सिरों पर C-शेप इंसर्ट्स होंगे। इससे ये कार स्टाइलिश दिखेगी और Triber से अलग पहचान बनाएगी।

इंटीरियर

इंटीरियर में भी कुछ चेंजेस देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस MPV का इंटीरियर लेआउट Triber जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें ज्यादा फीचर्स जोड़े जाएंगे।

इन नए फीचर्स का फायदा Renault Triber को भी मिलने वाला है जब उसका फेसलिफ्ट वर्जन 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च होगा। Nissan की MPV, Triber कम से कम फीचर्स के मामले में आगे होगी।

इंजन

Nissan MPV 2026 में भी वही इंजन और ट्रांसमिशन मिलने की है जो हमें Triber में देखने को मिलता है। अभी यह क्लियर नहीं है कि क्या Nissan इसमें कोई टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर करेगी या नहीं।

असली डिटेल्स तो तभी सामने आएंगी जब मॉडल का ग्लोबल डेब्यू 2026 की शुरुआत में होगा। लेकिन उम्मीद ये है कि यह MPV परफॉर्मेंस में Triber के बराबर या उससे शानदार होगी।

लॉन्च

सबसे आकर्षक बात यह है कि Nissan MPV 2026, Renault के Triber फेसलिफ्ट से पहले बाजार में आने की उम्मीद है। Triber फेसलिफ्ट 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है, और Nissan की MPV 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा।

Nissan की Nissan MPV 2026 एक स्मार्ट, स्टाइलिश और भारत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई MPV जो बजट में भी फिट होगी और फीचर्स में भी दमदार होगी।

अगर आप 2026 में एक फैमिली MPV लेने की सोच रहे हैं, जो शानदार ब्रांड की हो, नई दिखती हो और फीचर्स से भरपूर हो – तो Nissan की ये MPV आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है।

Join