Porsche 718 Boxster और Cayman पेट्रोल वर्जन होगा खत्म – EV वर्शन होगा लॉन्च!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Porsche 718: अगर आप Porsche 718 Boxster या Cayman पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए थोड़ी इमोशनल हो सकती है। लगभग एक दशक तक लोगों को ओपन-टॉप राइड और स्पोर्टी परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस देने के बाद, Porsche ने आधिकारिक तौर पर इन दोनों आईकॉनिक कारों के पेट्रोल वर्जन को बंद करने का फैसला किया है। अक्टूबर 2025 के बाद अब इन शानदार स्पोर्ट्स कारों का ICE (Internal Combustion Engine) वर्जन प्रोडक्शन लाइन से बाहर नहीं आएगा।

पिछले कुछ सालों में यूरोप के साथ कई बाजारों में सख्त साइबर सिक्योरिटी और इमीशन नियमों के चलते कई गाड़ियों की किस्मत बदल गई है। Porsche की 718 सीरीज भी इन्हीं में से एक है। यूरोप ने 2024 में ही इन कारों को अलविदा कह दिया था। अब 2025 के अंत तक बाकी दुनिया भी इस शानदार ICE जोड़ी को बंद कर देगी।

Zuffenhausen और Osnabrück

Porsche फिलहाल इन कारों का प्रोडक्शन Zuffenhausen और Osnabrück की असेंबली लाइन में कर रही है। ये फैक्ट्रियां Volkswagen की T-Roc Convertible के साथ-साथ 718 Boxster और Cayman का भी निर्माण कर रही हैं। लेकिन अब ये लाइनें धीरे-धीरे EV (Electric Vehicle) प्रोडक्शन के लिए तैयार की जा रही हैं।

Porsche 718

2024 में Porsche 718 की डिमांड में 15% की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे कुल 23,670 यूनिट्स बिकीं। लेकिन जैसे ही इन कारों को मार्केट से हटाने की बातें सामने आईं, 2025 की पहली तिमाही में बिक्री 22% गिर गई। कुछ खास एडिशन जैसे Boxster RS Spyder और Cayman GT4 RS आज भी खरीदारों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

Porsche 718 इलेक्ट्रिक

लेकिन Porsche इस बार कोई जल्दबाजी नहीं कर रही। उन्होंने अपनी EV रणनीति को थोड़ा धीमा कर दिया है। पहले कंपनी का टारगेट था कि 2030 तक 80% सेल्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की होंगी, लेकिन अब वे इस प्लान को रिवाइज कर रहे हैं।

Boxster और Cayman भले ही इलेक्ट्रिक में बदल रहे हों, लेकिन Cayenne और Panamera जैसे बड़े मॉडल्स में ICE इंजन अभी भी रहेंगे। Porsche का फेमस twin-turbo V8 इंजन Euro 7 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक वर्जन

2026 में पहली जेनरेशन वाली Macan भी रिटायर हो जाएगी, और उसकी जगह लेगा उसका इलेक्ट्रिक अपग्रेड। लेकिन Porsche अभी भी ICE या Hybrid पावरट्रेन के ऑप्शन को पूरी तरह खत्म नहीं कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ EV मॉडल्स में भी कंपनी पेट्रोल इंजन या हाइब्रिड ऑप्शन दे सकती है।

Porsche 718 Boxster और Cayman ने दुनियाभर के स्पोर्ट्स कार लवर्स को एक नया नजरिया दिया – एक ऐसी गाड़ी जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और क्लास का परफेक्ट मेल थी। अब जबकि ये पेट्रोल मॉडल्स अलविदा कहने वाले हैं, उनकी जगह लेने आ रही है Porsche की नई इलेक्ट्रिक विरासत।

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि Porsche अब सिर्फ EV बनाएगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। ICE अभी खत्म नहीं हुआ। और शायद यही Porsche की सबसे आकर्षक बात है – वो आगे भी परंपरा और तकनीक दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है।

Join