Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler – पहली इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड बाइक ₹2 लाख में!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler: Royal Enfield अपने इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Flying Flea 2026 में दो नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रहा है। जहां C6 मॉडल साल की शुरुआत में लॉन्च होगा, S6 Scrambler को साल के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक अपने स्क्रैम्बलर डिजाइन और ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में नया स्टैण्डर्ड सेट कर सकती है। आइए, इस बाइक की खासियत के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler अपने क्लासिक स्क्रैम्बलर डिजाइन के साथ आती है, जिसमें कई लेटेस्ट तत्व जोड़े गए हैं। बाइक में USD (अपसाइड डाउन) फोर्क्स दिए गए हैं, जो बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस देता हैं। C6 मॉडल के मुकाबले इसमें छोटा रियर हगर दिया गया है और अधिक मोटे, ऑफ-रोड टायर्स लगाए गए हैं।

साइड-माउंटेड नंबर प्लेट और रिडिजाइंड सीट बाइक को एक अलग पहचान देते हैं। Royal Enfield ने अपनी पारंपरिक डिजाइन भाषा को बरकरार रखते हुए इसे एक लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक का रूप दिया है।

परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler के नए EV प्लेटफॉर्म पर बनी है। अभी तक बैटरी क्षमता, रेंज और चार्जिंग समय जैसे टेक्नोलॉजी विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन यह एक शहरी यूज के लिए इलेक्ट्रिक बाइक होगी। उम्मीद है की यह बाइक एक बार चार्ज में 120-150 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। बाइक में फास्ट चार्जिंग फीचर्स होने की उम्मीद है। ऑफ-रोड क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए इसमें विशेष ट्यून किया गया इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है।

लॉन्च और कीमत

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler को पहली बार नवंबर 2025 में EICMA मोटरशो में प्रदर्शित किया जा सकता है। भारत में यह मोटोवर्स 2025 इवेंट के समय लॉन्च हो सकती है। यह बाइक C6 मॉडल से 20,000 से 30,000 रुपये अधिक कीमत पर उपलब्ध हो सकती है। उम्मीद है कि इसकी कीमत 2 लाख से 2.3 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत इसे भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट में रखेगी।

लॉन्च

Royal Enfield का ब्रांड विश्वास और इसकी स्क्रैम्बलर डिजाइन इसे अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग करेगी। यह बाइक उन युवाओं को आकर्षित कर सकती है, जो परंपरागत रॉयल एनफील्ड बाइक्स के एक्सपीरियंस के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का लाभ भी चाहते हैं।

इसकी सफलता इसकी वास्तविक रेंज, प्रदर्शन और मूल्य निर्धारण पर निर्भर करेगी। कंपनी को इसे सही मूल्य पर लॉन्च करना होगा ताकि यह भारतीय ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सके।

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler भारत में एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक ऑप्शन हो सकता है। यह पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक होगी जो वास्तविक ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ आती है। अगर कंपनी इसे सही तकनीकी विशिष्टताओं और प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स के प्रति लोगों का नजरिया बदल सकती है।

Join