बड़ी कार खरीदने का सुनहरा मौका, देखिए अपने शहर की बेस और टॉप वैरियंट कीमत

By Rohit

Updated on:

Follow
Google News

टाटा ने हाल ही मे देश में अपनी प्रमुख SUV सफारी फेसलिफ्ट को 16.19 लाख रूपये की एक्स शोरूम कीमत पर मार्केट में लॉन्च किया। मोटे तौर पर सफारी फेसलिफ्ट पांच वेरिएंट और 7 कलर वेरिएंट पर लॉन्च की गई। SUV 6 और 7 सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती हैं। ग्राहक इस SUV की बुकिंग ₹25000 की टोकन अमाउंट पर कर सकते हैं।

आने वाले हफ्ते में होगी डिलीवरी

अगर डिलीवरी की बात करें तो आने वाले हफ्तों में इस एसयूवी की डिलीवरी होना शुरू हो जाएगी। अगर आप भी इस SUV को खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो सबसे पहले आप भारत के टॉप 10 शहर मे सफारी फेसलिफ्ट की ऑन रोड कीमत जान लीजिए। मुंबई में बेस वेरिएंट 19.75 लाख का मिल रहा है।

इसके अलावा टॉप वैरियंट 33.31 लाख का मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में बेस वेरिएंट 19.49 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 32.58 लाख का मिल रहा। बेंगलुरु में बेस वेरिएंट 20.19 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 34.05 लाख का मिल रहा। कोलकाता में बेस वेरिएंट 19.05 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 31.86 लाख का मिल रहा।

हैदराबाद में क्या रेट  

हैदराबाद में बेस वेरिएंट 20.18 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 34.04लाख का मिल रहा। चेन्नई में बेस वेरिएंट 19.74 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 33.07 लाख का मिल रहा है। लखनऊ में बेस वेरिएंट 19.03 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 31.83 लाख का मिल रहा। अहमदाबाद में बेस वेरिएंट 18.40 लाख का मिल रहा है और टॉप वैरियंट 30.76 लाख का मिल रहा है।

इंदौर में बेस वेरिएंट 19.36 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 33.47 लाख का मिल रहा। जयपुर में बेस वेरिएंट 19.19 लाख का मिल रहा और टॉप वैरियंट 32.10 लाख का मिल रहा। टाटा सफारी फेसलिफ्ट SUV के बारे में बात करें तो इसमें अपडेटेड BS6 फेज-22.0- लीटर डीजल इंजन दिया गया। यह इंजन 168bhp की पावर और  350Nm का टॉर्क कन्वर्टर के साथ व्हील्स को पावर भेजता है।

नमस्कार, मेरा नाम रोहित है और मैं EV Khabri के लिए लेखन का कार्य करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपको इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव उद्योग से जुड़ी सटीक और विस्तृत जानकारी पहुंचाऊं। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरे लेख पठनीय और समझने में आसान हों, ताकि आपको जानकारी मिलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मजा आए। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

Join