Suzuki ने वैगन आर के नए अवतार को लॉन्च किया, कंपनी दूसरे विकल्प पर ध्यान दे रही

By Rohit

Published on:

Follow
Google News

मारुती सुजुकी की पैरंट कंपनी सुजुकी ने वैगन आर के नए अवतार को जापान के टोक्यो में चल रहे जापान मोबिलिटी शो  मे पेश किया। इस कार खास बात यह कि ये कंप्रेस्ड बायोमेथेन गैस से चलती है। इस कार को मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा  साल 2022 में डेवलप किया गया था। इसे इससे पहले भी मई के महीने में जापान के हिरोशिमा शहर में आयोजित G7 समिट मे दिखाया गया था।

तेजी से काम कर रही  

बताना चाहते कि मारुति सुजुकी कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में तेजी से काम कर रही। कंपनी ने इस कार को Wagon R Flex Fuel मॉडल के साथ विकसित किया गया था। इससे पहले मारुति सुजुकी के चेयरमैन ने कहा था कि देश को केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं। दूसरे विकल्प पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे कि सीएनजी, सीबीजी और हाइब्रिड इत्यादि पर ध्यान देना चाहिए।

जैसे सीएनजी को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस कहां जाता, और इसे पेट्रोल सोत्र से प्राप्त किया जाता है। वैसे ही CBG को कृषि अपशिष्ट, सीवेज और गाय के गोबर  जैसे कार्बनिक पदार्थ के अपघटन से बनाया जाता। CBG का उत्पादन करने के लिए डीकंपोजिशन प्रक्रिया से प्राप्त बायोगैस को कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम करने के लिए और अधिक रिफाईनमेंट से गुजरना पड़ता है।

मीथेन की मात्रा बढ़ जाती

इस प्रक्रिया से गैस में मीथेन की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें ICE को पावर या एनर्जी देने के लिए उपयुक्त हो जाती है। इससे कार का इंजन चलता और इसकी लागत भी कम होती। मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो मे फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर प्रोटोटाइप को पेश किया था, जो की 20 और 85 प्रतिशत के बीच इथेनॉल पेट्रोल की क्षमता पर चलता है।

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा दूसरे विकल्प पर भी काम कर रही। बीते कुछ दिनों में कंपनी ने अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को  काफी ज्यादा मजबूत किया। हालांकि अभी तक इसके बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

नमस्कार, मेरा नाम रोहित है और मैं EV Khabri के लिए लेखन का कार्य करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं आपको इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव उद्योग से जुड़ी सटीक और विस्तृत जानकारी पहुंचाऊं। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि मेरे लेख पठनीय और समझने में आसान हों, ताकि आपको जानकारी मिलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मजा आए। मुझे उम्मीद है कि आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।

Join