Tata Harrier EV: Tata Motors ने भारत में अपनी फेमस SUV Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Harrier EV आज लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹21.49 लाख रखी गई है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने की सोच रहे हैं जिसमें रेंज, परफॉर्मेंस और स्टाइल तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Harrier EV आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। इसकी बुकिंग्स 2 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं।
बैटरी
Tata Harrier EV में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे जो 65kWh और 75kWh है। छोटे बैटरी वर्जन में Rear Wheel Drive (RWD) कॉन्फ़िगरेशन है जो 235bhp की पावर देता है। 75kWh बैटरी के साथ Quad Motor Drive (QWD) आता है इसका मतलब All Wheel Drive जैसा सेटअप, जो देता है दमदार 390bhp और 504Nm का टॉर्क। ये SUV अब पावर और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है।
रेंज
Tata Harrier EV के RWD वर्जन में आपको 505km तक की रेंज मिलेगी, QWD वर्जन 627km तक की रेंज ऑफर करता है। मतलब एक बार चार्ज करो और लंबा सफर तय करो, बिना किसी चिंता के।
वेरिएंट्स और कलर
Tata Harrier EV को तीन मेन वेरिएंट्स – Adventure, Fearless और Empowered – में लॉन्च किया है। इसके अलावा एक खास Stealth Edition भी उपलब्ध होगी, जो स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक लवर्स के लिए परफेक्ट है।
Tata Harrier EV चार खूबसूरत शेड्स में उपलब्ध है – Pristine White, Pure Grey, Empowered Oxide और Nainital Nocturne। चाहे आप क्लासिक व्हाइट चाहें या डार्क नाइट वाला फील, Harrier EV में सब है।
डिज़ाइन और इंटीरियर
Harrier EV का डिज़ाइन एकदम मॉडर्न और मस्कुलर है। इसका प्रोडक्शन वर्जन पहले ही ऑटो एक्सपो में लोगों को पसंद आ चुका है। इसमें LED हेडलैम्प्स, स्लीक टेललाइट्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स का यूज किया गया है।
अंदर की बात करें तो, डैशबोर्ड पर फुल डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा, प्रीमियम मैटेरियल और वायरलेस फीचर्स का भरपूर यूज। Harrier EV में आपको एक टेक्नोलॉजी और लग्जरी का कॉम्बो मिलेगा जो इसे बाकी EVs से अलग बनाता है।
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, जो रेंज के साथ लुक्स, पावर और फीचर्स में भी शानदार हो – तो Tata Harrier EV एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत भी इस सेगमेंट के हिसाब से काफी सही है, खासकर जब इसमें AWD (QWD) का भी ऑप्शन मिल रहा हो।
Tata Harrier EV भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में एक बड़ा गेमचेंजर हो सकता है। दो बैटरी ऑप्शन, शानदार रेंज, पावरफुल मोटर्स और मॉडर्न डिज़ाइन – यह SUV हर तरह से EV खरीदारों को आकर्षित करेगी। अगर आप 2025 में EV खरीदने का सोच रहे हैं, तो Harrier EV को ज़रूर टेस्ट ड्राइव करें।