Tesla Model S and X को मिला अपडेट – डिजाइन, रेंज और शानदार अपडेटेड फीचर्स!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Tesla Model S and X: Tesla ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों Tesla Model S and X को ग्लोबल मार्केट में अपडेट किया है। इन नए अपडेट्स में कई इम्पोर्टेन्ट चेंज किये हैं जो इन कारों को और भी शानदार बनाते हैं। कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के साथ, अब ये कारें पहले से ज्यादा स्टाइलिश, एफिशिएंट और फीचर-पैक्ड हो गई हैं। आइए, इन अपडेट्स के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिज़ाइन और एक्सटेरिएर चेंज

Tesla Model S and X के एक्सटीरियर में कई उपग्रडेस किए हैं। दोनों मॉडल्स को नए एयरो-डायनामिक एलॉय व्हील्स मिले हैं – Model S के लिए 19-इंच और Model X के लिए 20-इंच के व्हील्स।

इन्हें 21-इंच (Model S) और 22-इंच (Model X) तक अपग्रेड किया जा सकता है। Plaid वेरिएंट्स को विशेष ट्रीटमेंट मिला है, जिसमें रीडिजाइन्ड बंपर्स और बेहतर फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। नया Frost Blue कलर ऑप्शन भी उपलब्ध है, यह अतिरिक्त पेमेंट पर मिलेगा।

लक्ज़री इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में Tesla ने कई शानदार फीचर्स ऐड किये हैं। कस्टमाइज़ेबल एम्बिएंट लाइटिंग अब ड्राइवर को मूड के अनुसार कार के इंटेरियर को सेट करने की फीचर्स देती है। नया वेलकम फंक्शन कार स्टार्ट करते ही एक आकर्षक एनीमेशन दिखाता है।

Active Noise Cancellation सिस्टम को अपग्रेड करके कैबिन को और भी शांत बनाया गया है। योक स्टीयरिंग अब सिर्फ Plaid वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगी। Model X में तीसरी पंक्ति में अतिरिक्त जगह मिली है जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम मिलेगा।

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस

इन अपडेट्स के साथ Tesla ने दोनों मॉडल्स की बैटरी रेंज में भी सुधार किया है। Model S Long Range अब 660 km तक चल सकती है, जो कंपनी की सबसे ज्यादा रेंज है, और Plaid वेरिएंट 592 km तक चलेगा।

Model X Long Range की रेंज 567 किमी (पहले से 61 किमी अधिक) और Plaid वेरिएंट 539 किमी (33 किमी अधिक) तक पहुंच गई है। Model S Plaid की टॉप स्पीड 321 किमी/घंटा से घटाकर 240 किमी/घंटा कर दी गई है, लेकिन 0-100 किमी/घंटा का समय वही रहा है।

लॉन्च

Tesla जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी पहले से ही भारत में अपनी सेल्स टीम तैयार कर रही है और मुंबई व दिल्ली में डीलरशिप स्थापित कर रही है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जल्द ही भारतीय सड़कों पर ये अपडेटेड मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।

Tesla के इन नए अपडेट्स ने Model S और Model X को और भी आकर्षक बना दिया है। बेहतर डिज़ाइन, बढ़ी हुई रेंज और नए लक्ज़री फीचर्स इन कारों को इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में और भी प्रभावशाली बनाते हैं। Plaid वेरिएंट की टॉप स्पीड में कमी कुछ उत्साही ड्राइवरों को निराश कर सकती है।

Join