भारतीय आटोमोटिव उद्योग में टाटा मोटर्स अच्छे प्लेयर के रूप में सामने आई। कार बनाने वाली इस घरेलू कंपनी ने हाल ही मे अपनी चार SUV नेक्सन, नेक्सन ईवी, हैरियर और सफारी को अपडेट किया। भविष्य की तरफ देखते हुए कंपनी ने 2024 की शुरुआत में प्रोडक्शन रेडी कर्व कूप SUV को पेश करने की योजना बनाई।
इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा
शुरुआत में इस मॉडल को इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन के साथ लांच किया जाएगा। इसके बाद आंतरिक दहन इंजन वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा 2025 मे टाटा सियार SUV को भी लॉन्च किया जायेगा। कर्व की तरह सिएरा ईवी पहली बाजार में उतारी जाएगी और फिर बाद में इसका आईसीई वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
टाटा मोटर्स के प्रबंधन निदेशक शैलेश चंद्र ने यह खुलासा भी किया कि कंपनी ऐसे सेगमेंट में एंट्री करने की सोच रही जो कि वर्तमान मे उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में शामिल नहीं। हालांकि उन्होंने इस आगामी मॉडल के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा की यह एक एमपीवी मॉडल होगा।
MPV सेगमेंट में कौन-कौन से ऑप्शन मौजूद
कंपैक्ट MPV सेगमेंट में वर्तमान में Maruti Suzuki Ertiga, Toyota Rumion, Kia Carens, और Mahindra Marazzo जैसे ऑप्शन मौजूद। इसके अतिरिक्त सेगमेंट में Maruti Invicto, Toyota Innova Crysta और Innova Hycross जैसे मॉडल भी शामिल।
लेकिन टाटा के पास इस सेगमेंट में कोई भी मॉडल मौजूद नहीं। टाटा की आने वाली MPV इन मौजूदा मॉडल से कैसे अलग होगी यह देखना अभी बाकी। हालांकि यह उम्मीद अभी की जा सकती कि कंपनी अपने नए MPV मे आधुनिक फीचर और तकनीक देगी। टाटा की आगामी MPV अगर वास्तव में डेवलपमेंट में है तो इसकी कीमत और पोजीशन ऐसे की जाने की उम्मीद है।
Ertiga और Innova को टक्कर दे सकती
यह आज की तारीख में Ertiga और Innova जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती हैं। इसे निजी खरीदारों और फ्लीट सेगमेंट दोनों के लिए पेश किया जा सकता है। इस समय स्पेसिफिक जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन यही उम्मीद की जा रही कि नई टाटा MPV को OMEGARC प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता और इस पर Harrier SUV भी बनी हुई है।