VinFast VF 6 का भारत में टेस्टिंग शुरू – स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स के साथ!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

VinFast VF 6: अगर आप एक नई, दमदार और कम बजट इलेक्ट्रिक SUV लेने की सोच रहे हैं, तो वियतनाम की जानी-मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी VinFast भारत में लॉन्च होने वाली है। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर VinFast VF 6 को टेस्टिंग के समय स्पॉट किया गया है, जिससे यह तय हो गया है कि कंपनी भारत में जल्द ही इस शानदार EV को लॉन्च कर सकती है।

इसकी टेस्टिंग भारत के कई शहरों में हो रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाड़ी भारत की सड़कों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरी तरह से फिट है।

डिजाइन और उपलब्धता

गाड़ी को अभी कैमोफ्लाज में ही देखा गया है, लेकिन Bharat Mobility Expo 2025 में इसके डिज़ाइन की झलक मिल चुकी है। VF 6 एक कॉम्पैक्ट लेकिन बहुत आकर्षक SUV है जो यंग जनरेशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। इसका लुक मॉडर्न है और रोड प्रेजेंस भी शानदार नजर आता है।

परफॉरमेंस

VinFast VF 6 को ग्लोबली दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – Eco और Plus। दोनों ही वेरिएंट्स शानदार परफॉर्मेंस और ड्राइविंग रेंज ऑफर करते हैं। Eco वेरिएंट में 171bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 400Km तक की रेंज (एक बार फुल चार्ज पर) है, जो इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाती है।

Plus Variant
अगर आप थोड़ी ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Plus वेरिएंट आपके लिए है। इसमें आपको 198bhp की पावर और 309Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 381Km (WLTP साइकिल के अनुसार) है, लेकिन एक्स्ट्रा पावर के साथ यह वेरिएंट ज्यादा स्पोर्टी और थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देता है।

VinFast
कंपनी इस समय भारत में पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकल ड्राइविंग कंडीशन्स के हिसाब से अपने व्हीकल्स की टेस्टिंग कर रही है। VF 6 की टेस्टिंग इस बात का सबूत है कि VinFast भारत के EV मार्केट को लेकर पूरी तरह सीरियस है।

कुछ दिन पहले VinFast VF 7 को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिससे ये साफ हो गया है कि कंपनी एक से ज्यादा मॉडल्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

भारत में लोग अब EV की तरफ जल्दी से शिफ्ट हो रहे हैं, वहीं VinFast VF 6 जैसी SUV उन खरीदारों के लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है, जो दमदार रेंज, पावरफुल परफॉर्मेंस और इंटरनेशनल ब्रांड वैल्यू को एक साथ पाना चाहते हैं। अगर इसकी कीमत किफायती रखी जाती है, तो VF 6 सीधे तौर पर Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona को टक्कर दे सकती है।

VinFast की VF 6 EV इलेक्ट्रिक SUV भारत में EV सेगमेंट में एक नया चैप्टर शुरू कर सकती है। शानदार रेंज, दमदार फीचर्स और इनोवेटिव डिजाइन के साथ यह SUV भारत के यूजर्स की पसंद बन सकती है। अब इंतजार है सिर्फ इसके आधिकारिक लॉन्च और कीमत का। अगर आप भी EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो VinFast VF 6 का इंतजार करना एक स्मार्ट मूव हो सकता है।

Join