Volkswagen Tayron भारत में जल्द होगा लॉन्च – Fortuner और Kodiaq को मिलेगी कड़ी टक्कर!

By Sweety Kumari

Published on:

Follow
Google News

Volkswagen Tayron: अगर आप एक प्रीमियम, स्पेसियस और फीचर-पैक्ड SUV लेने की सोच रहे हैं, तो Volkswagen आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आया है – Volkswagen Tayron ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, भारत में टेस्टिंग के समय स्पॉट किया गया है। यह SUV Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसे बड़े नामों को सीधी टक्कर देगा। आइये, इस नए Volkswagen Tayron के बारे में डिटेल्स में जानते है।

डिजाइन

Volkswagen Tayron को MQB EVO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो कि नई Tiguan और Skoda Kodiaq को भी सपोर्ट करता है। Tayron का डिजाइन काफी हद तक Tiguan जैसा है, लेकिन इसमें ज्यादा मस्क्युलर और अट्रैक्टिव लुक दिया गया है।

Volkswagen Tayron का साइज भी बड़ा रखा गया है – लंबाई 4,735mm, चौड़ाई 1,859mm और ऊंचाई 1,682mm, इसका व्हीलबेस 2,791mm है। मतलब Tiguan से 111mm लंबी है, जिससे इसके अंदर ज्यादा स्पेस होगा।

स्लीक LED हेडलाइट्स, फ्रंट में LED लाइट बार, क्रोम डिटेलिंग, बड़े अलॉय व्हील्स और शानदार टेललैंप्स इसे एक प्रीमियम और अग्रेसिव SUV का फील देते हैं। जो लोग स्टाइल और साइज दोनों परफेक्ट चाहते है, उनके लिए Tayron एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

इंटीरियर

Volkswagen Tayron का केबिन डिजाइन नई Tiguan से लिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और इल्युमिनेटेड ट्रिम एलिमेंट्स दिए जायेंगे। सबसे बड़ा फर्क इसकी थ्री-रो सीटिंग लेआउट है, जिससे यह एक सच्ची फैमिली SUV बन जाती है।

जो लोग लंबे ट्रिप पर पूरे परिवार के साथ जाना चाहते हैं, उनके लिए ये काफी कंफर्टेबल और स्पेशियस ऑप्शन होगा। Tayron का फिनिश और क्वालिटी आपको जर्मन इंजीनियरिंग का क्लास दिखाएगी।

इंजन और पावर

Volkswagen Tayron में 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स को डीज़ल वर्जन मिलेगा, लेकिन भारत में इसकी उम्मीद नहीं है।

भारत में Volkswagen Tayron को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ लाया जा सकता है, जिससे इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी शानदार होगी। देखना ये होगा कि हमें 2WD वेरिएंट मिलेगा या 4WD, क्योंकि ग्लोबली दोनों वर्जन उपलब्ध हैं। अगर 4WD वर्जन आया, तो ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए ये SUV शानदार होगा।

लॉन्च टाइमलाइन

Volkswagen Tayron को पहले जर्मनी, मैक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चर किया जाएगा और वहीं इसकी शुरुआती बिक्री होगी। भारत में इसे CKD (Completely Knocked Down) किट्स के जरिए असेंबल किया जाएगा। उम्मीद है कि Tayron को 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जायेगा।

इस SUV का मुकाबला सीधा-सीधा Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Citroen C5 Aircross और Skoda Kodiaq से होगा। Tayron का सबसे बड़ा फायदा इसका प्रीमियम डिजाइन, शानदार फीचर्स और जर्मन टेक्नोलॉजी होगा, जो इसे भीड़ से अलग बनाएगा।

Volkswagen Tayron उन लोगों के लिए आने वाली है, जो प्रीमियम क्वालिटी, दमदार परफॉर्मेंस और 7-सीटर SUV लेने की सोच रहे हैं। Tayron का स्टाइल, साइज, टेक्नोलॉजी और इंजन इसे एक परफेक्ट फैमिली और लाइफस्टाइल SUV बनाते हैं। Fortuner से तंग आ चुके लोगों के लिए Tayron एक शानदार ऑप्शन हो सकती है।

अगर आप 2025 या 2026 में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tayron को अपनी लिस्ट में जरूर रखें। ये SUV दिखने में शानदार होगी, और ड्राइव करने में भी उसी जर्मन सटीकता का एहसास देगी, जिसकी Volkswagen के लिए पहचान है।

Join